Friday, June 23, 2023

52वें केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेल समारोह 2023-24 का शुभारंभ

 52वें केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेल समारोह 2023-24 का शुभारंभ

52वें केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल देहरादून समारोह 2023-24 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी रायपुर देहरादून में आज वॉलीबॉल अंडर 14 एवं 17 खेलों का शुभारंभ हुआ | बारिश ने कार्यक्रम को बाधित किया फिर भी विद्यालय के अंदर ही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति श्री रणधीर कुमार सिन्हा, (IOFS,  मुख्य प्रबंधक आयुध निर्माणी) सह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा किया गया | उन्होंने बच्चों को संबोधन में कहा कि खेल आज कल के जीवन में बहुत अधिक जरूरी है आज कई खिलड़ियों ने भारत का नाम खेलों में फैलाया है, उन्होंने जीवन में संघर्ष का महत्व भी बच्चों को बतया तथा समस्त विद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु बधाई  भी दी|  इस अवसर श्री ललित कुमार, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबल खिलाड़ी भी मौजूद रहे | उन्होंने अपने अभिभाषण में बच्चों को जीत की भावना से  खेलने को कहा |

  इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसने सबका मन मोह लिया | इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग (जिसमे से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र भी शामिल है)  में अंडर 17 में 09 और अंडर 14 में 08 टीमें प्रतिभाग कर रही है |  विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील दत्त द्वारा अपने संबोधन में मुख्य अथिति का स्वागत करते हुए  कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए खेल बहुत जरूरी है तथा इस तरह की गतिविधियां बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देती है | इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य श्री सुनील दत्त, उप प्राचार्य श्रीमती मंजू गुसाईं गुप्ता, श्रीमती शिल्पिका,  श्री के के काला, श्री आर एस खत्री, श्री यासीन, श्री सुनील रावत एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे | प्रतियोगिता का आयोजन  22 जून से 24 जून 2023   तक होगा तथा जिसमें चयनित विद्यार्थियों को केंद्रीय विद्यालय की ओर से  आयोजित राष्ट्रीय  खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा | आज के खेले गए पहले मुकाबले में अंडर 17 में केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी ने केन्द्रीय विद्यालय पौड़ी को २-० से हराया एवं अंडर 14 में केन्द्रीय विद्यालय बी०एच०ई०एल० हरिद्वार ने केन्द्रीय विद्यालय एच० बी० के० क्रमाँक २ को २-० से हराया |




No comments:

Post a Comment

मेजर ध्यानचंद

Innovation