Wednesday, July 6, 2022

51वें केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता 2022-23 दूसरा दिन

 51वें केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल समारोह 2022-23 

51वें केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल समारोह 2022-23 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी रायपुर देहरादून में आज वॉलीबॉल अंडर 14 एवं 17 खेलों के अंतर्गत आज दूसरे दिन पहले सुबह बारिश ने बच्चों का रोमांच थोड़ा खराब कर दिया था परंतु बाद में मौसम ने भरपूर साथ दिया | आज कुल 13 मुकाबले हुए जिसमे वॉलीबॉल अंडर 14 में केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी रायपुर ने केंद्रीय विद्यालय बी०एच०ई०एल० हरिद्वार को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया | वॉलीबॉल अंडर 17 में केंद्रीय विद्यालय बनबसा ने केंद्रीय विद्यालय न्यू टिहरी, केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी ने केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट, केंद्रीय विद्यालय धारचूला  ने केंद्रीय विद्यालय बी०एच०ई०एल० हरिद्वार एवं केंद्रीय विद्यालय रूडकी क्रमाक २ ने केंद्रीय विद्यालय आइ० एम० ए० को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया | इस मौके पर प्राचार्य श्री सुनील दत्त, उप प्राचार्य श्रीमती मंजू गुसाईं गुप्ता, श्रीमती शिल्पिका सिंह मुख्य अध्यापिका एवं श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, श्री जी० एस० चौहान, श्रीमती किरण भट्ट एवं अन्य शिक्षकों और  अनुरक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया | 







No comments:

Post a Comment

मेजर ध्यानचंद

53rd Regional Level Science Exhibition Winner KVOFD